भोपाल गैस त्रासदी की पुनरावृत्ति न हो

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने भोपाल गैस त्रासदी की 30वीं बरसी पर त्रासदी के दिवंगतजन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने प्रभावितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ और पुनर्वास की कामना की है।

राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि विश्व की इस भयानक त्रासदी की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए उद्योग स्थापित करने से पूर्व समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कर लेना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि 30 वर्ष बीत जाने के बाद भी त्रासदी की दु:खद यादें आज भी ताजा हैं। राज्यपाल ने कहा है कि यह भीषणतम त्रासदी पूरे विश्व के लिए दु:खद, चिन्ताजनक और प्रेरणादायी है। इस घटना से विकासशील और विकसित देशों सहित पूरे विश्व को अत्यधिक सचेत रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *