माओवादी हमले में शहीद प्रत्येक सुरक्षाकर्मी के परिजन को 38 लाख रुपए का मुआवजा

शहीद सुरक्षाकर्मियों के शव उनके घर भेज दिये गये हैं। हमले में शहीद जवानों के परिजनों को अड़तीस-अड़तीस लाख रुपये और घायलों को पैंसठ-पैंसठ हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

कल रायपुर दौरे पर गए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के सुकमा ज़िले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री घायल जवानों को देखने अस्पताल भी गये। राज्य के चिंतागुफा इलाके में सोमवार को माओवादी हमले में दो अधिकारियों सहित सीआरपीएफ के चौदह जवान शहीद हो गए और 15 घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *