विभाग के चार अधिकारियों का अपहरण

झारखंड में चाइबासा से 20 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित रोरो इलाके से खनन विभाग के दो उप निदेशक, एक स्टेनोग्राफर और ड्राइवर का अपहरण कर लिया गया है।

इनका अपहरण कल दोपहर लगभग तीन बजे उस समय किया गया जब वे खानों के निरीक्षण के लिए गए थे। अपहरण की पुष्टि करते हुए चाइबासा के पुलिस अधीक्षक एन.के. सिंह ने बताया कि उपनिदेशकों बिपिन बिहारी सतियार और साकेत भारती, स्टेनोग्राफर मंहती टोपो और ड्राइवर निताई चंद्रा का पता लगाने और उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए पुलिस के दो दल भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *