आतंकवादी हमले भारतीय लोकतंत्र पर प्रहार

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कश्‍मीर घाटी में कल किए गए आतंकी हमले भारतीय लोकतंत्र पर प्रहार है। झारखंड के हजारीबाग में आज एक चुनाव रैली को सम्‍बोधित करते हुए श्री मोदी ने देश

की रक्षा के लिए प्राण न्‍यौछावर करने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आतंकवादियों ने भारत के लोकतंत्र पर हमला करने का निर्लज प्रयास किया और भारत मां का लाल इसी झारखंड का सपूत संकल्‍प कुमार शुक्‍ला, जिन्‍होंने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। मैं वीर शहीद संकल्‍प कुमार और शहीद हुए सभी जवानों के प्रति भारत मां के इन वीर सपूतों के प्रति आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे बांटने की राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति का चुनाव करें ताकि राज्‍य का विकास हो सके। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के खनिज संसाधनों का लाभ लेने के लिए पूर्ण बहुमत वाली सरकार जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *