इस्‍लामिक स्‍टेट का टि्वटर अकाउंट हैंडल करने वाला गिरफ्तार

बेंगलुरू पुलिस ने कथित रूप से इस्‍लामिक स्‍टेट का ट्विटर अकाउंट चलाने वाले मेहदी मसरूर को गिरफ्तार कर लिया है।  आतंकवादी ग्रुप इस्‍लामिक स्‍टेट से संबंध रखने वाला यह व्‍यक्‍ति पेशे से इंजीनियर है।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी ने कई वर्षों से आईएस का ट्विटर अकाउंट चलाने की बात स्‍वीकार कर ली है। मेहदी मसरूर इस अकांउट के जरिये अरबी ट्वीट को अंग्रेजी में अनुवाद कर आई एस में भर्ती युवाओं की मदद कर रहा था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *