डॉ0 भीमराव आम्‍बेडकर की 59वीं पुण्‍यतिथि पर राष्‍ट्र की श्रद्धांजलि

राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी की अगुआई में राष्‍ट्र आज भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्‍टर भीमराव अम्‍बेडकर की 59वीं पुण्‍यतिथि पर उन्‍हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। डॉक्‍टर मुखर्जी ने नई दिल्‍ली

में संसद भवन परिसर के लॉन में उनकी प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तथा अन्‍य गणमान्‍य लोगों ने भी डॉ0 अम्‍बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुम्‍बई में इस अवसर पर दादर स्थित शिवाजी पार्क के पास उनके स्‍मारक चैत्‍यभूमि में राज्‍यभर से आये हजारों समर्थक इकट्ठा हुए। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस और शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने भी चैत्‍यभूमि में उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *