इंडोनेशिया में मूसलाधार बारिश से हुए भूस्‍खलन में बारह लोगों की मृत्‍यु हो गई

इंडोनेशिया में मूसलाधार बारिश से हुए भूस्‍खलन में बारह लोगों की मृत्‍यु हो गई और सौ से ज्‍यादा लापता है। मध्‍य जावा में जेमब्‍लंग गांव में कल रात भूस्‍खलन से दर्जनों घर तबाह हो गए।

सैकड़ों बचाव कर्मी कीचड़ और मलबा हटाने में लगे हुए है। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि लापता लोग भूस्‍खलन में दब गए है या कहीं शरण ले रखी है। लगभग तीन सौ सत्‍तर लोगों को विभिन्‍न अस्‍थायी आश्रयों में पहुंचाया गया है। लापता लोगों की तलाश में दो सौ बचाव कर्मी और पांच सौ स्‍वयंसेवक लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *