मेहदी मसरूर, संगठन के अंग्रेज़ी बोलने वाले आतंकवादियों का नजदीकी

कर्नाटक में गिरफ्तार आई एस आई एस का ट्विटर अकाउंट चलाने वाले मेहदी मसरूर बिश्‍वास ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।  पश्चिम बंगाल के मेहदी ने स्‍वीकार किया है कि वह पिछले कई वर्षों

से यह अकाउंट चला रहा था। मेहदी बंगलुरू में एक बहुराष्‍ट्रीय कंपनी में इंजीनियर है और वह अंग्रेजी बोलने वाले आई एस आई एस आतंकवादियों का नजदीकी था। वह इराक और लेवेंट में आई एस आई एस में नई भर्ती के लिए मदद करता था। ट‍्विटर पर उसके सत्रह हजार से अधिक फॉलोअर थे। मेहदी पर युद्ध छेड़ने और गैर-कानूनी गतिविधियों में लिप्‍त होने के आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *