असम में सुरक्षाबलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

असम में सुरक्षाबलों ने कोकराझार और शोणितपुर जिलों में हाल में निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड-संगबिजित गुट के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सुरक्षा बलो ने हाल की घटना के बाद नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड संगबिजिट गुट के दो आतंकबादी और पांच लिंकमैन को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है लेकिन जल्द ही विशेष अभियान चलाएंगे जिसमें ड्रोन विमानों का भी प्रयोग किया जाएगा। निचले असम और सोनीतपुर जिलों में सुरक्षाबलों के 185 कंपनियों तैनात करने के साथ ही हिंसाग्रस्‍त इलाकों में सुरक्षा चौकियां भी बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *