श्री वर्गीज एक महान लेखक और विचारक

उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पत्रकारिता क्षेत्र के दिग्गज बी.जी. वर्गीज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में श्री अंसारी ने कहा कि श्री

वर्गीज ने पत्रकारिता के अपने लंबे और प्रतिष्ठित सफर में विशेषकर समाज के कमज़ोर तबकों की स्वतंत्रता और मानवाधिकार से लेकर ग्रामीण विकास, पर्यावरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखा। श्री नरेंद्र मोदी ने श्री वर्गीज को एक महान लेखक और विचारक बताया। रेमन मैगसायसाय पुरस्कार से सम्मानित श्री वर्गीज का कल गुड़गांव में निधन हो गया था। वे 87 वर्ष के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *