रसाई गैस सिलेंडर की सब्सिडी आज से सीधे उपभोक्‍ताओं के बैंक खातों में

देशभर में रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी आज से सीधे उपभोक्‍ताओं के बैंक खातों में जमा हो जाएगी। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना में शामिल होते ही उपभोक्ताओं को बाजार भाव पर सिलेंडर मिलने लगेगा।

जैसे ही उपभोक्‍ता सिलेंडर बुक कराएंगे, उनके खाते में 568 रुपए जमा कर दिए जाएंगे और इसके इस्‍तेमाल से वह बाजार भाव से सिलेंडर खरीद सकेगा।  इस योजना को अब पहल नाम दिया गया है।

प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की इस महत्वकांक्षी योजना की शुरआत जून 2013 में की गई थी लेकिन आधार की अनिवार्यता के कारण अदालत ने पिछले साल की शुरुआत में इसपर रोक लगा दी थी। उसके बाद इस योजना में संशोधन किया गया। योजना के तहत नगद सब्सिडी हासिल करने के लिये आधार की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। जो उपभोक्ता इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें या तो आधार के साथ एलपीजी ग्राहक संख्या बैंक खाते से जोड़नी होगी या अगर उपभोक्ता के पास आधार संख्या नहीं है तो उन्हें अपना बैंक खाता अपने 17 अंकों वाले एलपीजी आईडी से जोड़ना होगा। प्रत्यक्ष हस्तांतरित योजना 15 नवंबर 2014 को शुरआत में देश के 54 जिलों में की गई थी और इसे आज से देश के बाकी हिस्सों में लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत एलपीजी उपभोक्ता साल में 14 किलो 200 ग्राम के 12 या पांच किलो के 34 सिलेंडर भरवा सकेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *