आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट होस्पिटलिटी को नोटिस जारी किया है। विभाग इस कंपनी की वित्तीय स्थिति और रियल स्टेट परियोजनाओं की जांच कर रहा है।
कंपनी से 2005-06 से किए गए लेनदेन और बिक्री का ब्योरा मांगा गया है। विभाग ने कंपनी से उत्तर भारत के विभिन्न भागों में अपने जमीन सौदों की जानकारी भी मांगी है। इस नोटिस में रॉबर्ट वाड्रा का नाम नहीं है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि राज्य सरकार कानून के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा के जमीन के सौदों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कल पंचकुला में कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।