बैंकों के कामकाज में सरकारी हस्‍तक्षेप नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बैंकों को व्यावसायिक ढंग से चलाया जाना चाहिए। उन्होंने आश्‍वासन दिया कि इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। श्री मोदी ने शिथिल बैंकिंग खत्‍म करने का आह्वान करते

हुए कहा कि आम लोगों को सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए बैंकों को बढ़ चढ़कर भूमिका निभाने की जरूरत है। कल पुणे में बैंकों के दो दिवसीय ज्ञान संगम के अंतिम दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों और वित्‍तीय संस्थाओं के उच्च अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कॉर्पोरेट जगत की सामाजिक जिम्मेदारी के एक हिस्से के तौर पर बैंकों को प्रत्येक वर्ष सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए एक क्षेत्र चुन लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन के लिए उद्यमों की कामयाबी और उन्हे प्राथमिकता के आधार पर ऋण प्रदान करने का र्लक्ष्य निर्धारित कर देना चाहिए। श्री मोदी ने साइबर अपराध से निपटने के लिए बैंकों को टीम तैयार करने के लिए भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *