प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वामपंथी उग्रवाद को रोकने के लिए रणनीति बनाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वामपंथी उग्रवाद को रोकने के लिए रणनीति बनाने को कहा है। उन्‍होंने जनजातीय मामलों के मंत्रालय से कहा है कि वे इसमें महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा और खेल सुविधाओं का सुनिश्चित विकास सुनिश्चित हो सकें। श्री मोदी ने तकनीकी विकास पर अधिक ध्‍यान देकर अच्‍छी बुनियादी सुविधाओं के माध्‍यम से अविकसित आदिवासी क्षेत्रों को विकास क्षेत्रों से जोड़ने पर बल दिया। स्‍वास्‍थ्‍य पहलूओं पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातीय आबादी के बीच सिकल सेल एनीमिया की मैपिंग की आवश्‍यकता है। श्री मोदी ने संबंधित विभागों से स्‍टेनसेल थेरेपी के माध्‍यम से इस बीमारी के इलाज की संभावना का पता लगाने के निर्देश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *