तेलंगाना में स्‍वाइन फ्लू की स्थिति गंभीर

तेलंगाना में स्‍वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्‍या 19 हो गई है। स्‍वाइन फ्लू को रोकने के सभी उपाय किए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि घबराने की कोई आवश्‍यकता नहीं है,

क्‍योंकि, एच -1 एन-1 वायरस के कारण महामारी फैलने की कोई संभावना नहीं है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में वि‍भिन्‍न अस्‍पतालों में स्‍वाइन फ्लू के तीस मरीजों का इलाज चल रहा है। एक केन्‍द्रीय मेडिकल टीम आवश्‍यक दवाइयों के साथ आज रात हैदराबाद पहुंच रही है। स्‍वाइन फ्लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने इसे फैलने से रोकने के सभी आवश्‍यक उपाय किये हैं। मुख्‍यमंत्री ने पूरे दिन विचार-विमर्श किया और सरकारी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों एवं निजी डॉक्‍टरों को इसकी निगरानी करने और इसके वॉयरस को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। प्रत्‍येक जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक अधिकारी और स्‍वास्‍थ्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में एक समिति अब नियमित रूप से राज्‍य स्‍तर पर स्‍थिति की निगरानी करेगी। बच्‍चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *