प्रधानमंत्री ने हरियाणा के पानीपत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में बालकों की तुलना में बालिकाओं की कम संख्‍या की समस्‍या को दूर करने के लिए आज हरियाणा के पानीपत से देशव्‍यापी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की।

श्री मोदी ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए लड़के-लड़कियों के बीच बढ़ते असंतुलन को कम करने की तुरंत आवश्‍यकता है। समाज की मानसिकता का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लड़के-लड़कियों के घटते अनुपात से न केवल वर्तमान समाज को नुकसान हो रहा है बल्कि भावी पीढि़यों के लिए भी समस्‍यायें खड़ी की जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि लोगों की यह मानसिकता चिंता का वि‍षय है। श्री मोदी ने आश्‍चर्य व्‍यक्‍त किया कि लोग पढ़ी-लि‍खी बहु लाना चाहते हैं, लेकिन अपनी बेटियों को शिक्षा दिलाने से पहले कई बार सोचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *