देश में स्वाइन फ्लू से पांच और लोगों की मौत।

देश में स्वाइन फ्लू से पांच और लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य में इस वर्ष स्वाइन फ्लू से कुल पंद्रह लोगों की जान जा चुकी है।

बारह नए रोगियों का पता चलने के साथ एच-वन एन-वन संक्रमित लोगों की संख्या एक सौ चार हो गई है। कच्छ जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां करीब पचास मामले सामने आए हैं। भुज अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 17 मरीज भर्ती हैं। गंभीर स्थिति वाले दो मरीजों को अहमदाबाद अस्पताल में भेजा गया है। राज्य सरकार ने भुज अस्पताल में स्वाइन फ्लू के परीक्षण की सुविधा स्थापित करने का फैसला किया है जिससे बीमारी का जल्द पता लगने से महत्वपूर्ण समय की बचत होगी। राज्य के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य आयुक्त के साथ उच्चस्तरीय स्वास्थ्य दल ने भुज अस्पताल की वीके जनरल हॉस्पिटल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। इसमें भुज और गांधी धाम अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए और अधिक सज्जित किया जा रहा है। अतिरिक्त संख्या में डॉक्टर और नर्सों को भी तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *