फ्रेण्ड्स ऑफ एमपी कॉनक्लेव न्यूयार्क में एक फरवरी को

मध्यप्रदेश की विकास प्रक्रिया में दूसरे देशों तथा प्रदेश के बाहर रहने वाले मध्यप्रदेश मूल के लोगों तथा अन्य शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ग्लोबल टेलेन्ट पूल बनाया जा रहा है।

इसके लिए न्यूयार्क में एक फरवरी 2015 को फ्रेण्ड्स ऑफ एमपी कॉनक्लेव होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विकास के संबंध में मध्यप्रदेश की क्षमताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर फ्रेण्ड्स ऑफ मध्यप्रदेश के सहयोग का आव्हान करेंगे। न्यूयार्क स्थित काउन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया और मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कानक्लेव को मुख्यमंत्री श्री चौहान संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री www.friendsofmp.com वेबसाइट भी लांच करेंगे। लिंकन सेन्टर प्लाजा के सबसे भव्य एवेरी फिशर हॉल में यह कार्यक्रम एक फरवरी की पूर्वान्ह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसमें सभी फ्रेण्ड्स ऑफ एमपी को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *