आज राष्‍ट्रीय बालिका दिवस है

आज राष्‍ट्रीय बालिका दिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बालिकाओं के साथ भेदभाव समाप्‍त करने और उन्‍हें समान अधिकार दिलाकर प्रगति के अवसर प्रदान करने का आह्वान किया है।

श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि राष्‍ट्र निर्माण में बालिकाओं की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। श्री मोदी ने बृहस्‍पतिवार को हरियाणा के पानीपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सुकन्‍या समृद्धि नामक दो कार्यक्रमों का शुभारंभ किया था। इनका उद्देश्‍य कन्‍या जन्‍म और उनकी शिक्षा को प्रोत्‍साहित करना और लिंग अनुपात में सुधार लाना है। वर्तमान में देश में एक हजार लड़कों के मुकाबले नौ सौ अठारह लड़कियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *