पदम पुरस्कारों की आज घोषणा की गई। पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण्ा आडवाणी, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार
और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित नौ लोगों को पदमविभूषण, दिया जायेगा। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एन0 गोपालास्वामी, संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप, हरीश साल्वे, बिल गेटस और उनकी पत्नी मिलिन्डा गेटस और जानू बरूआ सहित बीस लोगों को पदमभूषण और 75 को पदमश्री सम्मान दिए जायेंगे।