राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले वर्ष अक्तूबर में पश्चिम बंगाल में बर्धमान में हुए बम विस्फोट मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें मुर्शिदाबाद, बीरभूमि और नाडिया जिलों से कल रात गिरफ्तार किया गया।
इन्हें आज अदालत में पेश किया जा रहा है।जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में इस महीने के शुरू में प्रतिबंधित जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के रीज़ॉल करीम को भी गिरफ्तार किया था। समझा जाता है कि उसने विभिन्न स्थानों पर विस्फोटकों की सप्लाई कराई थी। रीजॉल संगठन के लिए आतंकियों की भर्ती भी करता था। उसे झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।