विश्‍व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के बेगलूरू में प्रवेश पर प्रतिबंध

बेंगलूरू सिटी के पुलिस आयुक्‍त ने विश्‍व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के बेगलूरू में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। तोगड़िया पर 11 फरवरी तक इस शहर की किसी भी सार्वजनिक

सभा या समारोह में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा रहेगा। आदेश में कहा गया है कि तोगड़िया के भडकाऊ भाषणों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और इससे साम्‍प्रदायिक शांति भंग होने की संभावना है। विश्‍व हिंदू परिषद आठ फरवरी से बेंगलूरू में एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। प्रवीण तोगड़िया को इसमें हिस्‍सा लेना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *