देश में जनवरी में स्वाइन फ्लू के कारण 190 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में तीन और मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बावन हो गयी है।
स्वाईन फ्लू से पीडि़त राज्य के गृह मंत्री गुलाब चन्द कटारिया का भी उदयपुर में ईलाज चल रहा है। राज्य में इस वर्ष 931 मरीजों के खून की जांच की गयी जिसमें से दो सौ उनसठ में स्वाईन फ्लू के लक्षण मिले। गुजरात में 320 मामले सामने आए हैं। इनमें से 42 लोगों की मौत हो गई है। तेलंगाना में 629 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 34 की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में 73 लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 22 की मृत्यु हो गई है।