मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा ग्रामोद्योग उत्पादों के उपयोग का आव्हान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार तो बढ़ेगा ही बिना किसी दुष्प्रभाव के शुद्ध एवं प्रामाणिक उत्पाद भी मिलेंगे। श्री चौहान आज यहाँ गौहर महल में कबीर और विश्वकर्मा पुरस्कार वितरित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कबीर और विश्वकर्मा पुरस्कार संबंधित वर्ष में ही दिये जायें। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग उत्पादों की मार्केटिंग के साथ ही उनके उपयोग को बढ़ावा देने के सभी संभव प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि खादी वस्त्रों की ब्रांड कबीरा का वे स्वयं प्रचार करेंगे। शासकीय कार्यक्रमों में पेकेज्ड जल में विंध्या वेली के जल का ही उपयोग किया जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *