आइपीएल में स्पॉट फिक्सिंग व संट्टेबाजी के खुलासे के बाद गुजरात पुलिस की अपराध शाखा भी सट्टेबाजों व सटोरियों के खिलाफ सक्रिय हो गई है। पुलिस ने शनिवार को अहमदाबाद के सैटेलाइट क्षेत्र में एक फ्लैट में छापा मार कर नामी बुकी विनोद मूलचंदानी को धर दबोचा। मौके से एक करोड़ 28 लाख की नकदी, एक किलो वजन के सोने के दस बिस्कुट, 12 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक आइ पॉड बरामद हुआ है। इस कार्रवाई के बाद कई और नाम सामने आने की उम्मीद है।