मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज इंदौर के राऊ में 17 करोड़ 56 लाख रुपये से नवनिर्मित पुलिस आवासीय संकुल का उदघाटन किया। मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन ने इस संकुल में 180 आवास पुलिसकर्मियों के लिये बनाये हैं। मुख्यमंत्री ने आवासों का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों को कार्य के लिये बेहतर सुविधाएँ एवं वातावरण उपलब्ध करवाने के लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। उनके लिये बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि पुलिसकर्मी तनावमुक्त रहकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें।