दीमापुर में कथित दुष्‍कर्म आरोपी को मार देने पर नगालैंड सरकार से कड़ा विरोध जताया है।

असम सरकार ने दीमापुर में कथित दुष्‍कर्म आरोपी को मार देने पर नगालैंड सरकार से कड़ा विरोध जताया है। असम सरकार ने इस घटना के दोषी लोगों को दण्डित

करने और नगालैंड में रह रहे असम के लोगों की जान माल की हिफाजत की मांग की है। राज्‍य में कई स्‍थानों पर कथित दुष्‍कर्म आरोपी की बर्बर हत्‍या के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं। मुख्‍यमंत्री तरूण गोगोई ने इस मुद्दे पर केन्‍द्र गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। असम के कुछ संगठनों के मुताबिक व्‍यावसायिक कारणों से इस घटना को अंजाम दिया गया है। गुवाहाटी में भी इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। विक्‍टम के घरवालों ने दुष्‍कर्म के आरोपों से इंकार करते हुए पूरी घटना की जांच की मांग की है।

मुख्‍यमंत्री तरूण गोगोई ने कहा है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों को दण्डित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *