गोमांस के विभिन्‍न व्‍यंजन वितरित कर आश्‍चर्यजनक तरीके से विरोध किया।

मद्रास उच्‍च न्‍यायालय के तीस से अधिक वकीलों ने महाराष्‍ट्र में गोमांस पर प्रतिबंध लगाए जाने पर आज न्‍यायालय परिसर में गोमांस के विभिन्‍न व्‍यंजन वितरित कर आश्‍चर्यजनक तरीके से विरोध किया।

प्रगतिशील वकील संघ के सदस्‍यों ने महाराष्‍ट्र सरकार के गोमांस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि अगर महाराष्‍ट्र सरकार यह प्रतिबंध शीघ्र नहीं हटाती तो समूचे तमिलनाडु में ऐसे ही विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *