नगालैंड में, दुष्कर्म आरोपी की हत्या, जेल तोड़ने और हिंसा के सिलसिले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नगालैंड में, दुष्कर्म आरोपी की हत्या, जेल तोड़ने और हिंसा के सिलसिले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

दीमापुर में निषेधाज्ञा अब भी लागू है। दीमापुर में तनावपूर्ण स्‍थिति और सोशल नेटवकिंग साइट, मोबाइल इंटरनेट अप्‍लीकेशन तथा एसएमएस के जरिए अफवाहों को रोकने के लिए राज्‍य सरकार ने दूरसंचार विभाग से इन सेवाओं को 48 घंटे तक बंद रखने को कहा है। राज्‍य में एसएमएस और एमएमएस सेवाओं पर मध्‍यरात्रि से रोक लगा दी गयी है। पुलिस सूत्रों ने इस बात की पुष्‍टि की है कि आज शाम 6 बजे दीमापुर में मोमबत्‍ती जुलूस निकालने की सूचना एसएमएस और अन्‍य माध्‍यमों से फैलाई जा रही हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने आज अपराह्न तीन बजे से रात 12 बजे तक दीमापुर शहर में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। पुलिस ने कहा कि मीडिया और आपात सेवाओं को कर्फ्यू से अलग रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *