लोगों की भागीदारी से ही विकास संभव

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आर्थिक वृद्धि दर सभी राज्यों में आगे है। उन्होंने कहा कि यदि लोगों की भागीदारी न हो तो सरकार अकेले विकास नहीं कर सकती।

श्री चौहान आज यहाँ अपने निवास पर केरल से मध्यप्रदेश भ्रमण पर आये दर्शनार्थियों को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि केरल और मध्यप्रदेश एक-दूसरे से सीखें और आगे बढ़ें तो देश स्वत: आगे बढ़ेगा। श्री चौहान ने शासन-प्रशासन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने वाली योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सबके सुखी और निरोग होने में ही शासन की सफलता है। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन हर व्यक्ति के सुख और कल्याण की कामना करता है। राज्य शासन इसी दिशा में काम कर रहा है। श्री चौहान ने दर्शनार्थियों को सिंहस्थ 2016 में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *