छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कथित चावल घोटाले की खबरों के मद्देनजर मुख्यमंत्री रमन सिंह के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस ने इस घोटाले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की भी मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। मीडिया की खबरों में इस घोटाले के कथित लाभार्थियों के रूप में कई सरकारी पदाधिकारियों के नाम लिए गए हैं। इसका जिक्र करते हुए श्री बघेल ने सरकार से कहा कि वह जांच का ब्योरा उजागर करे।