श्री अरविन्‍द केजरीवाल पर विधायकों की खरीद-फरोख्‍त के आरोप

राजधानी दिल्‍ली में पटेलनगर में आम आदमी पार्टी के मुख्‍यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने कल हमला किया। यह हमला महाराष्‍ट्र से पार्टी की वरिष्‍ठ नेता अंजली दमानिया के पार्टी छोड़ने के बाद हुआ है।

अंजलि दमानिया ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विधायकों की खरीद-फरोख्‍त के आरोप के मुद्दे पर यह फैसला किया। ये आरोप रोहिणी से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग और श्री केजरीवाल के बीच पिछले साल जुलाई में टेप हुई बातचीत के आधार पर लगाए गये हैं।

पार्टी नेता आशीष खेतान ने इन आरोपों पर राष्‍ट्रीय बहस की मांग की है। उन्‍होंने कल नई दिल्‍ली में कहा कि कुछ लोग खरीद-फरोख्‍त जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल बहुत ही गैर-जिम्‍मेदाराना तरीके से कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *