उत्‍तर प्रदेश में इलाहाबाद में जिला अदालत के पास कल एक वकील की गोली मारकर हत्‍या

उत्‍तर प्रदेश में इलाहाबाद में जिला अदालत के पास कल एक वकील की गोली मारकर हत्‍या किए जाने के बाद अफरा-तफरी फैल गई। वकील और पुलिस के एक सब-इंस्‍पेक्‍टर के बीच मामूली विवाद को लेकर यह घटना हुई थी।

घटना की ख़बर फैलते ही वकील सड़कों पर आ गए और उन्‍होंने शहर के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में घुसकर तोड़-फोड़ और आगजनी की। गुस्‍साए वकीलों ने कई वाहनों को भी जला दिया। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतक वकील के परिवारजनों को दस लाख रुपये की वित्‍तीय सहायता देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *