केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सी.बी.आई. ने मुम्बई के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और दो सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें वित्त, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से विदेशी निवेश संबंधी गुप्त दस्तावेज कथित रूप
से बेचने और लीक करने के मामले में पकड़ा गया। सी.बी.आई. ने कल दिल्ली में छह और मुम्बई में दो स्थानों पर छापे मारे और चार्टर्ड अकाउंटेंट खेमचंद गांधी के कार्यालय और घर से साठ लाख रुपये की नकदी बरामद की। गिरफ्तार किए गए सरकारी अधिकारी हैं – आर्थिक कार्य विभाग के अनुभाग अधिकारी लालाराम शर्मा और विनिवेश विभाग के अवर सचिव अशोक कुमार सिंह।