कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने श्री नरेन्द्र मोदी से इसमें हस्तक्षेप करने और मामले की सी बी आई
से जांच कराने को कहा। पार्टी नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कपिल सिब्बल इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।