महाराष्ट्र विधानसभा में वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटिवार ने कल वर्ष 2015-16 के लगभग 55 हजार करोड़ रूपये का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने अगस्त 2015 से स्थानीय निगम कर समाप्त करने की घोषणा की है।
देवेन्द्र फड़णवीस सरकार के इस पहले बजट में तीन हजार सात सौ करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व और तीन हजार करोड रूपये से अधिक का राजकोषीय घाटा दिखाया गया है। बजट में कृषि और बिजली क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है।