उत्‍तर प्रदेश में रायबरेली जिले में जनता एक्‍सप्रेस रेल दुर्घटना में 150 से अधिक घायल।

उत्‍तर प्रदेश में रायबरेली जिले में आज जनता एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गई। यह दुर्घटना बछरावां रेलवे स्‍टेशन पर हुई। यह रेलगाड़ी देहरादून और वाराणसी के बीच चलती है।

दुर्घटना में लगभग 15 यात्रियों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हुये हैं। रेलवे ने ये हेल्‍पलाइन नम्‍बर जारी किये हैं नोट कीजिए- 0135-2624002 और 2622131

मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है क्‍योंकि छतिग्रस्‍त डिब्‍बों से हताहत लोगों को निकाले जाने का काम अभी भी जारी है। वहीं रेल सूत्रों ने आशंका जाहिर की है कि ट्रेन की गति बहुत ज्‍यादा होने के कारण उसका ड्राइवर शायद समय पर ब्रेक नहीं लगा सका जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है। हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता जांच के बाद ही लग सकेगा। आसपास के गांव वालों और लोगों ने छतिग्रस्‍त डिब्‍बों से घायलों को बाहर निकालने का काम पूरे जीजान से शुरू कर दिया जिसकी वजह से मुसीबत में फंसे यात्रियों को काफी मदद मिली। इस बीच डाउन ट्रेन लाइन को साफ करके उस ट्रेनों को निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *