जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले में एक पुलिस थाने पर हमले में छह लोग मारे गये हैं। दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है जबकि तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गये हैं। इस हमले में एक नागरिक की भी मौत हो गई है।
आतंकवादियों के साथ लगभग छह घंटे चली। छिपे आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में एक नागरिक, एक पुलिस अधिकारी और नौ सुरक्षाकर्मी सहित 11 लोग घायल हुए हैं। कठुआ जिले के राजबाग इलाके में आज सवेरे आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
सेना की वर्दी में दो आतंकी जिन्होंने सुबह साढ़े छह बजे के लगभग इस सीमावर्ती जिले के राजबाग पुलिस थाने पे हमला किया इससे पहले जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर एक जीप को जांच की स्वांग पर रोका। आतंकियों ने फिर तीन सवारियों समेत इस जीप को अगुवा कर लिया और राजबाग पुलिस थाने पहुंच गए। यह आतंकी हमला राज्य की विधानसभा में पूरे जोर से उठा और विपक्ष ने इस पर सरकार से विस्तृत जवाब की मांग की। जम्मू संभाग के कठुआ जिले की सीमा रेखा भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ लगती है।