मध्‍य प्रदेश में जबलपुर के सदर इलाके में कल शाम तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

मध्‍य प्रदेश में जबलपुर के सदर इलाके में कल शाम तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हिन्‍दू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक गिरजाघर में आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए गिरजाघर के निकट इकट्ठे हो गए और गिरजाघर के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आदिवासियों के बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। गिरजाघर में तीन दिन का बाइबिल सम्‍मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों के लगभग 250 आदिवासी भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *