मणिपुर के हमार पीपुल्स कन्वेंशन डेमोक्रेट्स के संदिग्ध उग्रवादियों ने आज सवेरे मिजोरम के साथ लगे कस्बे जोखाथियांग में मिजोरम के तीन विधायकों के साथ आ रहे पुलिस कर्मियों पर घात लगाकर हमला किया। इसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
मिजोरम के ये तीनों विधायक सरकारी दौरे के बाद लौट रहे थे। मिजोरम विधानसभा के उप-मुख्य सचेतक श्री आर.एल. पियानमाविया और उपमंडलीय पुलिस अधिकारी श्री ज़ार्जोलियाना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के ब्यौरे की प्रतीक्षा है। इस समय मिजोरम के गृह मंत्री आर. लालज़िरलियाना के साथ सुरक्षा अधिकारियों की आपात बैठक चल रही है।