तेलंगाना में पुलिस मुठभेड़ में सिमी के दो संदिग्‍ध संचालक मारे गए।

तेलंगाना में आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो उपद्रवी मारे गये। उनके सिमी से सम्‍बद्ध होने का सन्‍देह है। इसमें एक सिपाही की मौत हो गई और दो सर्किल इंस्‍पेक्‍टर गम्‍भीर रूप से घायल हो गये। यह घटना आज सवेरे नालगोंडा जिले में जानकीपुरम में हुई। स्‍थानीय पुलिस के अनुसार दोनों उपद्रवी घटनास्‍थल पर ही मारे गये और उनके पास से दो देशी हथियार बरामद हुए। समझा जाता है कि इन्‍होंने दो दिन पहले सूर्यरावपेट बस अड्डे में पुलिस दल पर हमला किया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गये थे और दो अन्‍य घायल हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *