जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने शोपियां जिले में तीन निहत्थे पुलिसकर्मियों की गोलीमार कर हत्या कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आशीपुरा में हुए इस हमले में एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शहीद हो गये। आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी में कुछ ही घंटों में पुलिस पर दूसरा हमला किया है। हेड कांस्टेबल मुस्ताक अहमद, कांस्टेबल सबीर हुसैन और नजीरा अहमद एक कैस की जांच करने के लिए गांव गए थे जहां मिलिटेंटों ने उन पर हमला करके उनको मार डाला। जिस वक्त पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ। उस वक्त उनके पास कोई हथियार नहीं था। दूसरे वाक्य में बारामूला जिले के पटन इलाके में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को मिलिटेंटो ने उस वक्त हमला किया। जब वे एक बस में सवार थे। मिलिटेंटो के तरफ से तीसरा हमला पुलवामा जिले के टायल इलाके में हुआ जहां मिलिटेंटो ने हिजबुल मिजाहुद्दीन मिलिटेंट संगठन के एक भूतपूर्व मिलिटेंट को गोलिया मारकर बुरी तरह घायल किया। अभी तक किसी मिलिटेंट संगठन ने इन तीनों हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।