फिल्म अभिनेता सलमान खान आज जोधपुर में अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। वे काले हिरण के शिकार और अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी हैं। सलमान ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया जिसमें उन्होंने अपने को निर्दोष बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि गवाहों ने उनके खिलाफ वन अधिकारियों के निर्देश पर बयान दिया। सलमान खान ने कहा कि वे अदालत में अपने को निर्दोष साबित करने के लिए और सबूत पेश करना चाहते हैं। अदालत ने उनकी अगली सुनवाई की तारीख चार मई तय कर दी।
Related News