मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि व्यावसायिक परीक्षा घोटाला मामले में सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है। इससे पहले श्री चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उन कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है, जिन्होंने कथित रूप से व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड घोटाले में उनकी छवि खराब करने के लिए जाली दस्तावेज़ तैयार किए थे।इस बीच लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी से पूछा कि वे इन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ क्या कदम उठा रही है। इस तरह से भाजपा के एक लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान, जिनकी ईमानदारी पर पूरा मध्यप्रदेश, देश गर्व करता है, इतने झूठे आरोप लगाए गए, जिसको एसआईटी ने झूठा पाया, फरेबी पाया, फोर्ज पाया और हाईकोर्ट में भी उसको प्राइमाफेसी सही पाया। तो सोनिया गांधी उत्तर दे कि वो अपने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ क्या टिप्पणी करना चाहती है। इस झूठे आरोप के लिए।