रोमिंग कॉल दरों में 40 प्रतिशत तक और एसएमएस दरों में 75 प्रतिशत तक की कटौती की।

मोबाईल उपभोक्ता आज से सस्ती दर पर रोमिंग चार्ज का भुगतान करेंगे। एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और आर कॉम जैसी प्रमुख कंपनियों ने रोमिंग दरों में चालीस प्रतिशित और एस एम एस दरों में 75 फीसदी की कमी कर दी है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण -ट्राई ने राष्ट्रीय स्तर पर रोमिंग और एस एम एस की अधिकतम दरों में कमी कर दी थी। अब कुछ हफ्तों बाद दरो में ये परिवर्तन किए गए हैं। नई दरों के अनुसार कंपनियां एस टी डी कॉल्स की रोमिंग दरों पर अधिकतम एक रूपए 15 पैसे प्रति मिनट ले सकेंगी। इससे पहले टेलीकॉम कंपनियां एक रूपए 50 पैसे प्रति मिनट ले रही थी। इसी प्रकार कंपनियां स्थानीय कॉल पर एक रूपए प्रति मिनट की बजाय अधिकतम 80 पैसे ले सकेंगे। ट्राई ने राष्ट्रीय एस एम एस की अधिकतम दरें एक रूपए 50 पैसे से घटाकर 38 पैसे कर दी है। स्थानीय एस एम एस पर अब एक रूपए की बजाय उपभोक्ता को 25 पैसे देने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *