केरल में खेल प्राधिकरण छात्रावास में चार महिला एथलीट की आत्‍महत्‍या की कोशिश की जांच के आदेश दिये।

केरल में भारतीय खेल प्राधिकरण के केन्‍द्र में चार युवा महिला खिलाडि़यों ने आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की है। इनमें से एक पन्‍द्रह वर्ष की लड़की की मृत्‍यु हो गयी और बाकी तीन का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। अलपुज्‍जा में साई के जलक्रीड़ा केन्‍द्र में प्रशिक्षण ले रही इन चारों लड़कियों ने कथित रूप से उत्‍पीड़न से तंग आकर जहरीला फल खाकर आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की। खेल मंत्रालय ने तुरन्‍त जांच के आदेश दिए हैं और खेल प्राधिकरण के महानिदेशक को तुरन्‍त केरल जाकर मौके पर जायजा लेने का निर्देश दिया गया है।

खेल और युवा कार्य मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने कहा है कि जो कोई भी इन चारों खिलाडि़यों को आत्‍महत्‍या पर मजबूर करने का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री सोनोवाल ने एक वक्‍तव्‍य में इस घटना पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार संतप्‍त परिवार को हरसंभव सहायता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *