पाकिस्‍तानी सेना का एक हैलीकॉप्‍टर आज दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया जिससे फिलीपीन्‍स और नार्वे के राजदूतों समेत सात लोग मारे गए।

पाकिस्‍तानी सेना का एक हैलीकॉप्‍टर आज दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया जिससे फिलीपीन्‍स और नार्वे के राजदूतों समेत सात लोग मारे गए। सैनिक प्रवक्‍ता मेजर जनरल असीम बाजवा ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में मलेशिया तथा इन्‍डोनेशिया के राजदूतों की पत्नियां और दो पायलट भी शामिल हैं। पाकिस्‍तानी सेना के अनुसार एम आई -17 हैलीकॉप्‍टर में छह पाकिस्‍तानी और ग्‍यारह विदेशी सवार थे। हैलीकॉप्‍टर को पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में आपात स्थिति में गिलगिट-बालिस्‍तान में एक स्‍कूल में उतारा जा रहा था, तभी ये दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया और इसमें आग लग गई। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *