प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की जनसभा के वास्‍ते लगाये जा रहे एक तंबू के ढह जाने से 40 लोग घायल हो गए हैं।

छत्‍तीसगढ़ में रायपुर में तेज आंधी से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की जनसभा के वास्‍ते लगाये जा रहे एक तंबू के ढह जाने से 36 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 40 लोग घायल हो गए हैं। इनमें सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। चार घायलों की हालत गम्‍भीर बताई जा रही है। रायपुर में प्रधानमंत्री की कल के लिए निर्धारित जनसभा रदद कर दी गई है, लेकिन आदिवासी बस्‍तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में होने कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। प्रधानमंत्री दंतेवाड़ा में आदिवासी समुदाय के बच्‍चों और युवाओं से भी मिलेंगे।  प्रधानमंत्री दंतेवाड़ा में एक जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। इनमें से एक परियोजना 140 किलोमीटर लंबी रामघाट जंगलपुर रेललाइन के निर्माण से संबंधित है वहीं दूसरी परियोजना के तहत बस्‍तर के डिलमिली में अल्‍ट्रा मेगा इस्‍पात संयंत्र की स्‍थापना की जायेगी। रामघाट जंगलपुर रेललाइन के बन जाने से बस्‍तर का इलाका न सिर्फ छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से बल्कि देश के अन्‍य इलाकों से भी जुड़ जायेगा। इससे बस्‍तर के निवासियों को शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशने में मदद मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *