अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवादी हमले में मारे गये चार भारतीयों के शव आज भारत पहुंच सकते हैं। काबुल में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान के अधिकारियों के सहयोग से इन शवों को भारत भेजने की सारी औपचारिकतायें पूरी कर ली गयी हैं।