विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि इराक में इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों द्वारा अपहृत 39 भारतीय जीवित हैं। उन्होंने कहा कि कई सूत्रों से इस बात की पुष्टि हुई है। कल नई दिल्ली में श्रीमती स्वराज ने कहा कि उन्हें हरजीत मसीह के इस दावे पर विश्वास नहीं है कि इन भारतीयों की हत्या कर दी गई है। पंजाब में गुरदासपुर का निवासी मसीह आतंकवादियों के कब्जे से बचकर कल भारत पहुंचा था। अपहृत भारतीयों के परिजनों से मुलाकात में श्रीमती स्वराज ने आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें मुक्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।